सावधान ! देवघर में हेलमेट चोर सक्रिय, वारदात सीसीटीवी में हुई कैद, देखें वीडियो

    सावधान ! देवघर में हेलमेट चोर सक्रिय, वारदात सीसीटीवी में हुई कैद, देखें वीडियो

    देवघर (DEOGHAR) : देवघर में सिर्फ वाहन ही चोरी नहीं हो रहे, अब हेलमेट भी चोरी हो रहे हैं. अगर आप हेलमेट पहनकर गाड़ी चलाते हैं तो गाड़ी पार्क करने के बाद उसे लॉक करके रखें, नहीं तो चोर आपका हेलमेट लेकर चंपत हो जाएंगे. देवघर का रिहायशी इलाका हो या सुनसान इलाका, हर जगह हेलमेट चोरों का मनोबल बुलंद है. बुधवार की दोपहर जिले के एक प्रसिद्ध डॉक्टर के नर्सिंग होम के सामने चोरों द्वारा हेलमेट चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है. वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह मोटरसाइकिल सवार दो लोग पहले रेकी करते हैं और फिर आसानी से हेलमेट चोरी कर फरार हो जाते हैं. अगर सीसीटीवी फुटेज देखकर वाहन चालक सावधान नहीं हुए तो उनके हेलमेट भी इसी तरह चोरी होते रहेंगे. हेलमेट लॉक लगाने की जरूरत है.

    रिपोर्ट-ऋतुराज


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news