सिर पर लाल टोपी और सफेद दाढ़ी में नजर आए कैप्टन कूल, साक्षी ने शेयर की सांता बने धोनी की तस्वीर

    सिर पर लाल टोपी और सफेद दाढ़ी में नजर आए कैप्टन कूल, साक्षी ने शेयर की सांता बने धोनी की तस्वीर

    टीएनपी डेस्क: सिर पर लाल टोपी, सफेद दाढ़ी और सांता क्लॉस के कपड़ों में आज हर कोई दिखाई दे रहा है. हर जगह क्रिसमस-डे बड़े ही धूम के साथ मनाया जा रहा है. सोशल मीडिया में भी बस आज क्रिसमस-डे के ही पोस्ट देखने को मिल रहे है. ऐसे में सोशल मीडिया से दूर रहने वाले कैप्टन कूल भी आज सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. सांता क्लॉस के कपड़ों में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी नजर आ रहे हैं. सांता क्लॉस बने धोनी की तस्वीरें साक्षी धोनी ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. साक्षी धोनी द्वारा शेयर किए गए फोटोज में धोनी सांता के ड्रेस में सफेद लंबी दाढ़ी, सिर पर लाल टोपी और आंखों में फंकी चश्मा लगाए पोज दे रहे हैं. क्रिसमस-डे पर धोनी अपनी बेटी जीवा और पत्नी साक्षी के साथ इन्जॉय करते नजर आ रहे हैं.

    साक्षी धोनी ने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर कई सारी फोटोज शेयर की हैं. जिसमें से एक में सांता क्लॉस बने धोनी कई सारे गिफ्ट्स के साथ दिखाई दे रहे हैं. वहीं, एक फोटो में धोनी अपनी बेटी के साथ तो एक में पूरी फैमिली नजर आ रही है. इतना ही नहीं, धोनी के फ्रेंड्स भी उनकी इस क्रिसमस-डे सेलिब्रेशन में शामिल हैं. वहीं, धोनी के इस सांता लुक को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. साथ ही फैंस साक्षी के पोस्ट पर रिएक्ट के साथ कमेंट भी कर रहे हैं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news