चालक को सुबह-सुबह आई नींद और पलट गई बस. BMP के 23 जवान घायल

    चालक को सुबह-सुबह आई नींद और पलट गई बस. BMP के 23 जवान घायल

    जमुई (JAMUI): बीएमपी जवानों से भरी बस मलयपुर पावर ग्रिड के पास अचानक पलट गई. जिसमें 23 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है. 18 जुलाई को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जमुई के पकरी गांव पहुंचेंगे. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जवान आ रहे थे. 

    कैसे हुआ हादसा

    मुजफ्फरपुरसे एक बस में 35 बीएमपी- 6 बटालियन के जवानों को जमुई पुलिस लाइन ले जाया जा रहा था. जैसे ही बस जमुई- मलयपुर मुख्य मार्ग के पावर ग्रिड के समीप पहुंचा तभी बस चला रहे चालक को नींद आ गई और बस सड़क पर पलट गई.

    ये जवान हो गए घायल

    इस दुर्घटना में अमरनाथ कुमार 55 वर्ष, अरुण कुमार ,32 वर्ष, प्रेम सागर रॉय 47,वर्ष, दिनेश कुमार 47, वर्ष, राजेश कुमार 48 वार्स , गोबिंद कुमार दास 30 वर्ष , रंजन कुमार 38 वर्ष , शशि कुमार 30  पंकज कुमार 30 , संजय पैटी 30, विमलेश कुमार 30, श्रीकांत प्रशाद 58, बिरजु रॉय 55, नरेश कुमार 34,सुधीर कुमार 42 बटालियन जवान घायल हो गए.  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news