BSF Recruitment 2025: 10वीं पास  के लिए 3588 पदों पर निकली वैकेंसी, इस डेट से करें अप्लाई 

    BSF Recruitment 2025: 10वीं पास  के लिए 3588 पदों पर निकली वैकेंसी, इस डेट से करें अप्लाई 

    TNP DESK- सीमा सुरक्षा बल (BSF) में 3588  पदों पर वैकेंसी निकाली गई है. ये वैकेंसी कॉन्स्टेबल (ट्रेड्समैन ) के पदों के लिए है. इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 26 जुलाई 2025 से शुरू हो रही है. वहीं आवेदन करने की आखिरी तारीख 25 अगस्त तक है. उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.bsf.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. 

    शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

    BSF में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का 10वीं पास होना जरूरी है. साथ ही संबंधित ट्रेड में ITI या NCVT/SCVT सटिफिकेट प्राप्त होना चाहिए. 

    आयु सीमा (Age Limit)

    आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में नियम अनुसार छूट दी जाएगी. 

    आवेदन शुल्क (Application Fee)

    आवेदन करने के लिए जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा जबकि एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी वर्ग को कोई भी आवेदन शुल्क नहीं लगेगा. 

    शारीरिक योग्यता (Physical Ability)

    पुरुष के लिए

    हाइट : 165 सेमी

    चेस्ट : 75-80

    महिला  के लिए

    हाइट : 155 सेमी

    चयन प्रक्रिया (Selection Process)

    उम्मीदवारों का चयन रिटन एग्जाम, फिजिकल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के आधार पर होगा. 

    कितनी मिलेगी सैलरी 

    21,700 - 69,100 रुपए प्रतिमाह

    ऐसे करें आवेदन 

    सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.bsf.gov.in पर जाएं. 

    इसके बाद रजिस्ट्रेशन करें

    अब लॉग इन कर के डिटेल्स दर्ज करें और मांगे गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें

    अंत में फीस का भुगतान कर फॉर्म सब्मिट कर दें 

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news