BREAKING: ओडिशा में गुडिंचा मंदिर में दर्दनाक हादसा, भगदड़ मचने से 3 श्रद्धालुओं की मौत, 50 से ज्यादा घायल

    BREAKING: ओडिशा में गुडिंचा मंदिर में दर्दनाक हादसा, भगदड़ मचने से 3 श्रद्धालुओं की मौत, 50 से ज्यादा घायल

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):ओडिशा में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के दौरान आज सुबह दर्दनाक हादसा हुआ है. जहां भगदड़ मचने से 3 लोगों की मौत हो चुकी है.वहीं 50 से ज्यादा लोग घायल है. सभी घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है, जहां कुछ की स्थिति गंभीर बनी हुई है.ये हादसा सुबह 4:30 बजे हुआ है.

    पढ़ें हादसे की वजह

    बताया जा रहा है कि कोई गुंडिचा मंदिर के पास सारधाबली रथ के सामने ये हादसा हुआ है जहां अचानक भगदड़ मचने से अब तक 3 लोगों की मौत हो चुकी, तो वहीं 50 , ज्यादा लोग घायल हो चुके है.मिली जानकारी के मुताबिक जैसे ही पहाड़ा खुला वैसे ही लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिसका भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हुई.सभी घायलों को पूरी के जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया है.बताया जा रहा है कि हादसा तब हुआ जब भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए लोगों की भारी भीड़ एक साथ जमा हो गई.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news