BREAKING: आधी रात से रतजगा कर रही थी पटना पुलिस , सुबह होते ही अपराधियों मे मचा दिया तांडव, तीन को मारी गोली

    BREAKING: आधी रात से रतजगा कर रही थी पटना  पुलिस , सुबह होते ही अपराधियों मे मचा दिया तांडव, तीन को मारी गोली

    पटना(PATNA): आज एक बार फिर बिहार की राजधानी पटना गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठी. जहां मामूली विवाद में तीन लोगों पर फायरिंग कर दी गई है. जिसमें पति पत्नी और बेटी शामिल है. घटना में मां और बेटी की मौत हो चुकी है.वहीं पति की हालत नाजुक बताई जा रही है. सुबह-सुबह हुई इस गोलीबारी की वजह से पूरे इलाके में दशहत का माहौल है.

    घर में घुसकर मारी गई पति-पत्नी और बेटी को गोली

    आपको बताये कि यह पूरा मामला आलमगंज थाना क्षेत्र थाना क्षेत्र के आलमगंज थाना क्षेत्र कॉलोनी का है.जहां डबल मर्डर से दशहत है.इस डबल मर्डर को आपसी विवाद में अंजाम दिया गया है लेकिन अब तक इस बात का ख़ुलासा नहीं हुआ कि आख़िर वो आपसी विवाद क्या है.फिल्हाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

    मामले की जांच में जुटी पुलिस

    बिहार में क्राइम किस हद तक बढ़ चुका है इसका अंदाज़ा आप इस बात से लगा सकते हैं कि सुबह-सुबह कैसे घर में घुसकर तीन लोगों को गोली मार दी गई और पुलिस को कानों-कान खबर नहीं हुई.वहीं मिली जानकारी के अनुसार मृत महिला नर्स के पद पर एनएमसीएच में काम करती थी.फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news