BREAKING: पूर्व मंत्री को रांची पुलिस ने लिया हिरासत में! दिल्ली से लौटते ही साथ ले गयी पुलिस

    BREAKING: पूर्व मंत्री को रांची पुलिस ने लिया हिरासत में! दिल्ली से लौटते ही साथ ले गयी पुलिस

    रांची(RANCHI): राजधानी रांची के ग्रामीण इलाके बेड़ो के महादनी मैदान विवाद मामले में पूर्व मंत्री देव कुमार धान को पुलिस ने हिरसत में ले लिया है. वह दिल्ली से जैसे ही रांची पहुंचे, पुलिस ने रेलवे स्टेशन से उन्हें हिरासत में लेकर किसी गुप्त जगह पर रखा है. महादनी मैदान में आदिवासी समाज का जुटान होने वाला था. जिसे देखते हुए पुलिस पहले से ही सतर्क दिख रही है.

    बता दें कि बेड़ो थाना क्षेत्र के महादनी मैदान के पास जमीन को लेकर आदिवासी और पुलिस के बीच टकराव जैसे हालत है. बीते दिन सरना स्थल की जमीन पर से अतिक्रमण हटाने को लेकर जब पुलिस ने रोका था, तब आदिवासी समुदाय के सैकड़ो लोगों ने थाना में जमकर बवाल मचाया था.

    रिपोर्ट-समीर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news