Breaking News:- दिल्ली-एनसीआर के साथ जम्मू मे कांपी धरती, भूकंप के तेज झटके हुए महसूस

    Breaking News:- दिल्ली-एनसीआर के साथ जम्मू मे कांपी धरती, भूकंप के तेज झटके हुए महसूस

    टीएनपी डेस्क (Tnp desk):- देश में एकबार फिर भूकंप के झटके महसूस हुए हैं. दिल्ली-एनसीआर के साथ जम्मू में भूकंप के झटके लगे, जो कुछ सेकंड तक महसूस किए गए. हालांकि, इस दौरान किसी के जान माल के नुकसान की खबर नहीं है. दिल्धली में धरती हिलने के बाद लोग अपनी जान बचाने के लिए घरों से बाहर निकल गए और उसके बाद जब शांत हुआ तब लोगों ने राहत की सांस ली . देख जा रहा है कि भूकंप के झटके हाल के दिनों में राजधानी में ज्यादा लग रहे हैं . अफगानिस्तान के हिंदू कुश क्षेत्र को भूकंप का केंद्र बताया गया है जहां इसकी तीव्रता 6.2 आंकी गई है. 

    पाकिस्तान में भी भूकंप

    भारत के साथ-साथ पाकिस्तान के कई शहरों में भी भूकंप महसूस किया गया है.  लाहौर, इस्लामाबाद और खैबर पख्तूनख्वा में भी धरती हिली . पाक के कुछ हिस्सों में 6.0 तीव्रता का भूकंप माना गया है. वहां भी इसका केन्द्र अफगानिस्तान के हिंदू कुश क्षेत्र था. पाकिस्तान का आम आवाम भी भूकंप के झटके महसूस होन के बाद घरों से बाहर निकल गये . हालांकि, अभी तक वहां से किसी के जान माल के नुकसान होने की खबर नही है

    क्यों आता है भूकंप 

    सवाल है कि अक्सर हमे भूकंप के झटके महसूस होते रहे हैं , आखिर ये क्यों  और कैसे आता है, इसे समझते हैं. बताा जाता है कि पृथ्वी की चार प्रमुख परतें हैं, जिसे इनर कोर, आउटर कोर, मेंटल और क्रस्ट कहते हैं. बोला जाता है कि  पृथ्वी के नीचे मौजूद प्लेट्स घूमती रहती हैं, जिसके आपस में टकराने पर पृथ्वी की सतह के नीचे कंपन शुरू होता है. जब ये प्लेट्स अपनी जगह से खिसकती हैं तो भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news