BREAKING: झारखंड-ओडिशा के बॉर्डर पर IED विस्फोट, सीआरपीएफ के ASI घायल

    BREAKING: झारखंड-ओडिशा के बॉर्डर पर IED विस्फोट, सीआरपीएफ के ASI घायल

    चाईबासा(CHAIBASA) : झारखंड एवं ओडिशा राज्य के सीमावर्ती जंगली क्षेत्र में शनिवार को चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के दौरान नकस्लियों द्वारा लगाए गए आईडी ब्लास्ट हो गया. इस हादसे में सीआरपीएफ 134 बटालियन के सब इंस्पेक्टर/जीडी सत्यवान कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें उचित इलाज के लिए राउरकेला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आज के नक्सल विरोधी अभियान में सीआरपीएफ, ओडिशा पुलिस (एसओजी), झारखंड पुलिस आदि शामिल थे. अभियान के दौरान नक्सलियों ने ओडिशा राज्य के राउरकेला जिले के के. बोलंग थाना अंतर्गत जंगल/पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर आई.ई.डी. विस्फोट किया. जिसमें एक एएसआई घायल हो गए है.  

    रिपोर्ट-संतोष वर्मा

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news