BREAKING: 20 जून को हेमंत कैबिनेट की बैठक, लिए जाएंगे कई अहम फैसले

    BREAKING: 20 जून को हेमंत कैबिनेट की बैठक, लिए जाएंगे कई अहम फैसले

    रांची (RANCHI) : झारखंड कैबिनेट की बैठक 20 जून को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में होगी। कैबिनेट सचिवालय ने पत्र जारी कर बताया है कि बैठक 4 जून को प्रोजेक्ट भवन स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में शाम 4 बजे से शुरू होगी. इस बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी मिलने की संभावना है. यह कैबिनेट की बैठक कई मायनों में बेहद अहम है. इसमें विधानसभा के मॉनसून सत्र को बुलाने को लेकर भी प्रस्ताव पास हो सकता है.

    कैबिनेट बैठक को लेकर जारी अधिसूचना में कहा गया है, "मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) की ओर से जानकारी दी गई है कि मंत्रिपरिषद की बैठक 20 जून को शाम 4 बजे झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी." कैबिनेट बैठक में सरकार की ओर से विभिन्न प्रस्तावों को मंजूरी दी जाएगी. इसके लिए कई प्रस्ताव पहले से तैयार हैं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news