BREAKING: भवन प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता अरुण सिंह 70 हजार घूस लेते गिरफ्तार, एसीबी ने रंगे हाथ दबोचा

    BREAKING: भवन प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता अरुण सिंह 70 हजार घूस लेते गिरफ्तार, एसीबी ने रंगे हाथ दबोचा

    चाईबासा (CHAIBASA): एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) जमशेदपुर की टीम ने शनिवार को चाईबासा में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. एसीबी ने भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता अरविंद कुमार सिंह को 70 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई पुराने उपायुक्त कार्यालय परिसर में की गई.

    जानकारी के अनुसार, एक भवन निर्माण कार्य के बकाया भुगतान को लेकर अभियंता ने ठेकेदार से घूस की मांग की थी. करीब 55 लाख रुपये की लागत से कराए गए निर्माण कार्य में से ठेकेदार को अब तक 29 लाख रुपये का भुगतान किया जा चुका था. शेष राशि का बिल पास कराने के बदले अभियंता ने 2.5 प्रतिशत कमीशन की मांग की थी, जो करीब 70 हजार रुपये होती है.

    लगातार रिश्वत की मांग से परेशान ठेकेदार रितेश चिरानिया ने इस मामले की लिखित शिकायत एसीबी जमशेदपुर से की. शिकायत की जांच के बाद एसीबी ने आरोप सही पाए जाने पर जाल बिछाने का फैसला किया.

    पूर्व निर्धारित योजना के तहत जैसे ही कार्यपालक अभियंता अरविंद कुमार सिंह ने ठेकेदार से 70 हजार रुपये लिए, एसीबी की टीम ने मौके पर ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद आरोपी अभियंता को पूछताछ और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए एसीबी जमशेदपुर कार्यालय ले जाया गया है. एसीबी पूरे मामले की गहन जांच कर रही है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news