BREAKING : पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के बाद बाबूलाल सोरेन का भी काफिला किया गया डिटेन, तमाड़ में रोकी गई गाड़ी

    BREAKING : पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के बाद बाबूलाल सोरेन का भी काफिला किया गया डिटेन, तमाड़ में रोकी गई गाड़ी

    रांची (RANCHI) : रिम्स-2 का जमीन विवाद मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है. एक तरफ पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को हाउस अरेस्ट कर लिया गया है. वहीं इसी सिलसिले में रविवार को सरायकेला से नगड़ी जा रहे भाजपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन के काफिले को पुलिस ने तमाड़ में रोक लिया. बताया जा रहा है कि बाबूलाल सोरेन का काफिला चार-पांच गाड़ियों के साथ आगे बढ़ रहा था, तभी पुलिस ने उन्हें डिटेन कर लिया और थाने चलने को कहा. हालांकि, उन्होंने थाने जाने से इनकार कर दिया और एनएच-33 पर ही काफिले के साथ धरने पर बैठ गए.

    आपको बता दें कि रिम्स-2 जमीन विवाद को लेकर चंपई सोरेन आज नगड़ी में जमीन जोतने वाले थे. जहां हजारों लोग प्रदर्शन के लिए आने वाले हैं. लेकिन प्रदर्शन स्थल पर पहुंचने से पहले ही उन्हें उनके आवास से बाहर जाने से रोक दिया गया है. वहीं, कई बड़े नेताओं को भी रिम्स-2 की जमीन के पास जाने से रोका जा रहा है. इस बीच, प्रशासन पूरी तैयारी में नजर आ रहा है. पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है. ताकि अगर कोई माहौल बिगाड़ने की कोशिश करे तो उसके खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जा सके.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news