पतरातू डैम के दोनों क्रूज भेजे गए प्रयागराज महाकुंभ, दो माह तक सैलानियों को नहीं मिल सकेगा क्रूज का आनंद

    पतरातू डैम के दोनों क्रूज भेजे गए प्रयागराज महाकुंभ, दो माह तक सैलानियों को नहीं मिल सकेगा क्रूज का आनंद

    रांची (RANCHI) : रामगढ़ जिले के पतरातू डैम के दोनों क्रूज को प्रयागराज कुंभ में भेज दिया गया है. अब करीब दो माह तक पतरातू डैम पहुंचनेवाले सैलानियों को इसका आनंद नहीं मिल सकेगा. प्रयागराज कुंभ में भेजे जाने के लिए पतरातू डैम में संचालित दोनों क्रूजों को विशाल हाइड्रा की मदद से ट्रेलर पर लोड किया गया. पतरातू डैम में पर्यटन विभाग की ओर से लेक रिसॉर्ट बनने के बाद पर्यटक और सैलानियों की सुविधा के लिए इस डैम में दर्जनों वोट लाए गए. इसमें मुख्य रूप से आधुनिक वोट, 10 कायक, तीन बड़ा पैडल बोट, सात पैडल बोट सहित कई अन्य तरह के बोट लाए गए. इसके बाद डैम में इस क्रूज को उतारा गया था. करीब एक साल पहले 65 सीटर का एक वातानुकूलित क्रूज और बिना एसी का 100 सीटर वाला क्रूज लाया गया था.

    G-20 डेलिगेट्स के लिए मंगाया गया था क्रूज

    जी-20 शिखर सम्मेलन में आए विदेशी डेलिगेट्स को पतरातू बांध तक पहुंचाने के लिए एसी क्रूज मंगाया गया था, लेकिन ट्रैफिक के कारण क्रूज एक दिन देरी से पहुंचा. गुजरात के अहमदाबाद से क्रूज को पतरातू लाने में देरी हुई. इस कारण क्रूज 4 मार्च को पतरातू पहुंचा. इस कारण जी-20 डेलिगेट्स को पतरातू बांध में हाई स्पीड बोट, पैडल बोट, जेट के जरिए बांध के दूसरी ओर स्थित द्वीप तक पहुंचाया गया.

    क्रूज में एक साथ 65 लोगों के बैठने की है व्यवस्था

    झारखंड पर्यटन विकास कॉरपोरेशन के द्वारा पतरातू लेक रिजॉर्ट को गुजरात के अहमदाबाद की कंपनी एंटार्कटिका इसका संचालन कर रही है. इस कंपनी द्वारा पतरातू डैम में हाई स्पीड बोट, पैडल बोट, जेट्स के साथ ऐसी क्रूज की व्यवस्था करायी गई है. इस क्रूज में एक साथ 65 लोगों की बैठने की व्यवस्था है. साथ ही इस क्रूज को छोटी-मोटी पार्टियों के लिए भी बुक किया जाता था.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news