दिल्ली एनसीआर में बम से स्कूल को उड़ाने की धमकी, बच्चों को वापस घर भेजा गया

    दिल्ली एनसीआर में बम से स्कूल को उड़ाने की धमकी, बच्चों को वापस घर भेजा गया

    नई दिल्ली (NEW DELHI) : दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के दर्जनों स्कूलों को ईमेल भेजकर बम प्लांट करने की सूचना दी गई है. इस सूचना के बाद हड़कंप मच गया है. विभिन्न विद्यालयों के प्रबंधन ने बच्चों को घर लौटा दिया है. उधर दिल्ली पुलिस बम स्क्वॉड के साथ अलग-अलग स्कूल में छानबीन कर रही है. इससे पहले भी स्कूलों को उड़ाने की धमकी ईमेल के माध्यम से दी गई थी.

    स्कूल कैंपस में बम लगाए जाने के ईमेल के बारे में जानिए

    दिल्ली और आसपास के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के 40 स्कूलों को धमकी भरी ईमेल मिला है. इसमें कहा गया है कि स्कूल कैंपस में बम लगाए गए हैं. यह ईमेल स्कूल प्रबंधन के ऑफिशल मेल पर बीती रात 11.38 पर आए. इसके बाद से हर काम पहुंच गया है. बहुत सारे स्कूलों ने रात में मेल देखा तो बहुत ने सुबह देखा. इसकी जानकारी दिल्ली पुलिस को दी गई है. सुबह-सुबह स्कूल आने वाले बच्चों को वापस उनके घर लौटा दिया गया है. स्कूल प्रबंधन दिल्ली पुलिस के साथ सहयोग कर पूरे मामले को देख रहा है.

    दिल्ली पुलिस बम स्क्वायड रास्ता के साथ कई स्कूलों में पहुंचकर कैंपस को खंगाल रही है. डीपीएस और ऐसे ही अन्य स्कूलों को यह धमकी भारी मेल मिला है. दिल्ली फायर सर्विस के अधिकारी भी मौजूद हैं. पूर्व में भी इस तरह के ईमेल आया है. ताजा ईमेल में कहा गया है कि स्कूल में लगाए गए बम अगर विस्फोट कर दिए गए तो बड़ा नुकसान हो सकता है. पिछले नवंबर में दिल्ली हाई कोर्ट में इस संबंध में एक पत्र देकर शिकायतकर्ता ने इस तरह के मामले में हस्तक्षेप करने का आग्रह किया था. कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से एक निश्चित एसओपी बनाने का निर्देश दिया था.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news