आपसी विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, खूब चले लाठी और डंडे  

    आपसी विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, खूब चले लाठी और डंडे  

    समस्तीपुर(SAMASTIPUR): जिले के रोसरा अनुमंडल क्षेत्र के हसनपुर थाना इलाके से मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है. मामला हसनपुर थाना क्षेत्र के चंद्रपुर गांव का है, जहां गाली-गलौज का आरोप लगाकर गांव के ही कुछ लोगों ने एक परिवार के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया और लाठी डंडे से उनकी जमकर पिटाई की. लाठी डंडों से लैस लोगों ने बुरी तरह दुसरे पक्ष के लोगों के साथ मारपीट की. मारते-मारते लोगों को अधमरा कर दिया गए. दूसरा पक्ष लगातार अपनी जान की गुहार लगाता रहा, मगर, लोग लाठियां चलाते रहें.

    आसपास के लोग बने रहे तमाशबीन

    1 घंटे से अधिक समय तक पूरा इलाका रंग क्षेत्र में तब्दील रहा. लेकिन वहां आसपास के इलाके के मौजूद लोगों ने बीच-बचाव करना भी मुनासिब नहीं समझा. चंद्रपुर गांव में हुए इस खूनी संघर्ष में महिला सहित कुल 5 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जिन्हें इलाज के लिए हसनपुर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को डीएमसीएच रेफर कर दिया गया है.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news