फरवरी में भागलपुर आएंगे पीएम मोदी, दौरे को लेकर बीजेपी ने की समीक्षा बैठक

    फरवरी में भागलपुर आएंगे पीएम मोदी, दौरे को लेकर बीजेपी ने की समीक्षा बैठक

    भागलपुर(BHAGALPUR): बिहार के भागलपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने 24 फरवरी को दौरे पर आने वाले हैं. इस दौरे में पीएम मोदी किसानों को कई सारी सौगात देने वाले हैं. ऐसे में पीएम के दौरे को लेकर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने समीक्षा बैठक करने के लिए भागलपुर पहुंचे. यहां उन्होंने प्रेस वार्ता में कहा कि, 24 फरवरी को किसानों के सम्मान के लिए और उन्हें संबोधित करने के लिए यहां आ रहे हैं. ऐसे में पीएम मोदी को सुनने के लिए लाखों की संख्या में किसान पहुंचने वाले हैं. इस सभा में पीएम किसानों के भविष्य और उनकी उन्नति की बात करेंगे. इस समीक्षा बैठक में पीएम के दौरे को लेकर क्या तैयारियां रहेंगी इस पर चर्चा की गई.

    वहीं, दिलीप जायसवाल ने इस प्रेस वार्ता में जमकर लालू यादव के परिवार पर हमला किया. उन्होंने कहा कि लालू यादव का परिवार अपराध का जनक है. ऐसे में अपराध को समेटने में तो समय लगता ही है. इस समीक्षात्मक बैठक में भारतीय जनता पार्टी के दर्जनों पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news