भाजपा ने की नए संसदीय बोर्ड की घोषणा, गडकरी और शिवराज सिंह को नहीं मिली जगह

    भाजपा ने की नए संसदीय बोर्ड की घोषणा, गडकरी और शिवराज सिंह को नहीं मिली जगह

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK): आज सुबह से ही भाजपा ट्रेंड कर रही है. इसकी वजह है नए संसदीय बोर्ड की सूची से वरिष्ठ भाजपा नेता व केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का जगह नहीं मिलना. उनकी जगह कर्नाटक के पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा और सर्वानंद सोनोवाल को शामिल किया गया है. वहीं महाराष्ट्र के पूर्व सीएम व वर्तमान डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस को भी संसदीय बोर्ड में शामिल किये जाने की खबर चल रही थी, लेकिन उन्हें चुनाव समिति के सदस्य होने पर संतोष करना पड़ेगा.

    जानिये कौन-कौन हैं संसदीय बोर्ड में शामिल

    जगत प्रकाश नड्डा (अध्यक्ष)
    राजनाथ सिंह
    अमित भाई शाह
    बी. एस. येदयुरप्पा
    सर्बानंद सोनोवाल
    के. लक्ष्मण
    इकबाल सिंह लालपुरा
    सुधा यादव
    सत्यनारायण जटिया
    बी एल संतोष (सचिव)


    केंद्रीय चुनाव समिति में इनके हैं नाम

    जगत प्रकाश नड्डा (अध्यक्ष)
    नरेंद्र मोदी
    राजनाथ सिंह
    अमित भाई शाह
    बी. एस. येदयुरप्पा
    सर्बानंद सोनोवाल
    के. लक्ष्मण
    इकबाल सिंह लालपुरा
    सुधा यादव
    सत्यनारायण जटिया
    भूपेन्द्र यादव
    देवेन्द्र फडणवीस
    ओम माथुर
    बीएल संतोष (सचिव)
    वनथी श्रीनिवास (पदेन)

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news