बिहार की बेटी संचिता बसु की फिल्म फर्स्ट डे फर्स्ट शो, जानिये टिकटॉक से स्टार तक का सफ़र

    बिहार की बेटी संचिता बसु की फिल्म फर्स्ट डे फर्स्ट शो, जानिये टिकटॉक से स्टार तक का सफ़र

    भागलपुर(BHAGALPUR): संचिता बसु की पहली साउथ फ़िल्म रिलीज हो गई है. जिसका नाम फर्स्ट डे फर्स्ट शो है. उन्होंने मीडिया से बताया कि कैसे टिक टॉक से साउथ फ़िल्म तक का सफर तय किया. यह फ़िल्म साउथ के सिनेमाघरों समेत अमेरिका के 150 सिनेमाघरों में देखी जा रही है. इसके साथ ही शिकागो न्यूयॉर्क, बर्मिंघम में भी रिलीज हुई. टिक टॉक से अपनी पहचान बनाकर अब साउथ फ़िल्म के शिखर तक पहुंची. सुपरस्टार चिरंजीवी ने फ़िल्म का प्रमोशन किया था. लव स्टोरी पर आधारित इस फिल्म के सभी गाने हिट रहे वहीं लोगों ने पहले दिन इसे खूब पसंद किया है. तेलगु फ़िल्म कर अब संचिता तमिल फिल्म की तैयारियों में जुटी हुई है.

    कौन है संचिता बसु 

    संचिता बसु का जन्म 24 मार्च 2004 को भागलपुर में हुआ. वे मूल रूप से सहरसा के सलखुआ की रहने वाली है. बचपन से भागलपुर में रहना हुआ. फिलहाल वो माउंट कार्मेल में 12वीं की छात्रा हैं.  2019 में संचिता ने टिक टॉक मे शार्ट वीडियो बनाना शुरू किया. जिसके बाद उसके फैन फॉलोइंग बढ़ते गए. फ़िर जब टिक टॉक बैन हुआ तो अन्य कई एप्स व इंस्टाग्राम पर वीडियो डालने लगी. लोगों को सादगी भरा वीडियो काफी पसंद आया. अभी इंस्टाग्राम पर इसके 2.2 मिलियन फॉलोवर हैं.  संचिता को भोजपुरी व बॉलीवुड फिल्मों के भी ऑफर मिले, लेकिन अभी उसने साउथ को चुना. यहां तक पहुंचने में उसकी मां वी ना राय ने साथ दिया. उसके शार्ट वीडियो उसकी मां ही बनाती है. 

    संचिता ने बताया कि वो काफी खुश हैं. पहले उसे डर था लेकिन साउथ में जो सम्मान मिला उससे डर खत्म हुआ. मां ने हमेशा साथ दिया. आगे भी कई और फिल्मों को करना है. सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दोस्तों का काफी साथ मिला. कई गलत कमेंट्स भी सुनने को मिले लेकिन उसपर ध्यान नहीं दिया. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news