विशेष राज्य का दर्जा मिलता तो बिहार और आगे बढ़ता: नीतीश कुमार 

    विशेष राज्य का दर्जा मिलता तो बिहार और आगे बढ़ता: नीतीश कुमार 

    पटना(PATNA):  महागठबंधन के साथ सरकार बनाते ही सीएम नीतीश कुमार ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा के मुद्दे को छेड़ दिया है. दरअसल मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित संवाद में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन हुआ. जिसमें तेलंगाना के मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव भी शामिल हुए. उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी मौजूद रहे.

    सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला है. कहा आज देश में सिर्फ प्रचार हो रहा है. काम नहीं हो रहा है. जिनको काम करना नहीं होता है वो प्रचार करते हैं. नीतीश कुमार ने कहा राज्यों के विकास के फंड में भी कमी कर दी गई है. विशेष राज्य का दर्जा मिलता तो बिहार और आगे बढ़ता. मीडिया पर कब्जा किया जा चुका है. विशेष राज्य का दर्जा कब से मांग रहे हैं लेकिन आज तक नहीं मिला. यदि विशेष राज्य का दर्जा मिल गया होता तो बिहार और आगे बढ़ा होता.  

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news