Bihar Politisc:प्रशांत किशोर के अनशन को लेकर राज्यपाल ने की पहल, आज अभ्यर्थियों का डेलिगेशन से बात करेंगे महामहिम

    Bihar Politisc:प्रशांत किशोर के अनशन  को लेकर राज्यपाल ने की पहल, आज अभ्यर्थियों का डेलिगेशन से बात करेंगे महामहिम

    पटना(PATNA):बीपीएससी अभ्यर्थियों की मांग पर पिछले 2 जनवरी से आमरण अनशन पर बैठे जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर का अनशन का आज 12 दिन हो चुके है. जिसको देखते हुए बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने पहल की है. राज्यपाल बीपीएससी अभ्यर्थियों के डेलिगेशन के बात करने को तैयार है. जिसके लिए प्रशांत किशोर ने आज अभ्यर्थियों के साथ बैठक कर निर्णय लिया है कि अभ्यर्थियों का डेलिगेशन ही राज्यपाल से मिलेगा. इसमें कोई भी राजनीतिक दल के व्यक्ति या नेता नहीं जाएगा.

    आज अभ्यर्थियों का डेलिगेशन से बात करेंगे महामहिम

    आज 11 अभ्यर्थी राज्यपाल से मिलने जा रहे है. सभी अभ्यर्थियों का डेलिगेशन राज्यपाल से मिलकर अपनी सभी मांग उनके सामने रखेंगे.प्रशांत किशोर ने कहा कि अभ्यर्थियों की जो मांग है अभ्यर्थी जो आयोग के ऊपर आरोप लग रहे हैं,उन आरोपों की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय जांच कमेटी का गठन कर कर जांच करें सच्चाई का पता लग सके.

    पढ़ें इस पर पीके की राय

    प्रशांत किशोर ने कहा कि अभ्यर्थियों से मिलने के लिए मुख्यमंत्री के पास समय नहीं है. कम से कम बिहार के राज्यपाल ने अभ्यर्थियों की बातों को संज्ञान में लिया है. हमें उम्मीद है कि अभ्यर्थियों की मांग पर बिहार के राज्यपाल संज्ञान में लेते हुए काम करेंगे.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news