Bihar News: दहेज आरोपी के परिजनों ने पुलिस को कांटा दांत, तो दरभंगा में मच गया बवाल, पढ़ें क्या है पूरा मामला

    Bihar News: दहेज आरोपी के परिजनों ने पुलिस को कांटा दांत, तो दरभंगा में मच गया बवाल, पढ़ें क्या है पूरा मामला

    दरभंगा(DARBHANGA):बिहार के दरभंगा जिले में आज पुलिस टीम पर हमला और पथराव किया गया है.गिरफ्तारी के लिए पहुंची पुलिस पर वारंटी के परिजनों ने हमला कर दिया है जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो चुके है.

    दांत काटने से दो पुलिसकर्मी घायल हो गये है

    आपको बतायें कि यह पूरी घटना लहरियासराय क्षेत्र के अभंडा मोहल्ले की है.जहां पुलिस दहेज उत्पीडन मामले में फरार वारंटी सुरेंद्र यादव को गिरफ्तार करने पहुंची, तो वारंटी के परिवार भड़क गये और दो पुलिसकर्मियों को दांत काट लिया.जिनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

    पढ़ें क्या है पुलिस पर आरोप

    वही आरोपियों का कहना है कि पुलिस ने पहले उन्हें पिस्तौल के वट से मारा था, जिसके बाद उन्होने पुलिस पर हमला किया. घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने दरभंगा समस्तीपुर मुख्य पथ को सैदनगर के पास जाम कर दिया.बात इतना बढ़ गया कि एसडीपी अमित कुमार और लहरियासराय थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे और आधे घंटे तक लोगों को समझाने की कोशिश की लेकिन लोग माने नहीं और बीच पथराव और झड़प होती रही.काफी देर बाद मामला पूरी तरह से शांत हुआ है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news