Bihar News: युवक पराई महिला के साथ होटल में कर रहा था रोमांस, तभी पहुंच गई पत्नी, फिर जो हुआ वो काफी चौंकानेवाला था

    Bihar News: युवक पराई महिला के साथ होटल में कर रहा था रोमांस, तभी पहुंच गई पत्नी, फिर जो हुआ वो काफी चौंकानेवाला था

    पटना(PATNA):राजधानी पटना के एसके पुरी थाना अंतर्गत उस वक्त हड़कंप मच गया जब पत्नी ने अपने पति को एक दूसरी महिला के साथ होटल के कमरे में रंगे हाथों पकड़ लिया. इसके बाद पत्नी और पत्नी के भाई के द्वारा पति के साथ बीच सड़क हाई वोल्टेज ड्रामा चला. मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची एसके पूरी थाना की पुलिस ने पति और पत्नी दोनों को थाने लेकर पहुंच गई.जहां दोनों से पूछताछ की जा रही है.

    काफी देर तक होटल में चलता रहा हाई वोल्टेज ड्रामा

    मिली जानकारी के मुताबिक एसके पुरी थाना क्षेत्र के एक होटल में पत्नी ने अपने पति को दूसरी लड़की के साथ मंगलवार की सुबह पकड़ लिया. इसके बाद होटल के कमरे में लड़ाई झगड़ा शुरू हुआ और बीच सड़क पर घंटे हाई वोल्टेज ड्रामा चला. जिसके बाद मौके पर पहुंची एस के पूरी थाने के पुलिस ने पीड़ित पत्नी के साथ उसके पति को अपने साथ थाने लेकर गई.

    पढ़ें मामले पर पीड़ित महिला ने क्या कहा

    पीड़ित पत्नी ने पति पर आरोप लगाया है कि वर्ष 2019 में उससे लव मैरिज मुंगेर के रहने वाले राजा कुमारके  साथ हुई थी, जिससे एक बच्चा भी है, लेकिन 2 साल के बाद ही पति राजा कुमार के द्वारा महिला को काफी प्रताड़ित किया जा रहा था और लगातार यह जानकारी भी मिल रही थी कि पति  का दूसरी महिला से संबंध है, आज इसी की सूचना पर पटना के एसके पुरी थाना अंतर्गत एक निजी होटल में एक महिला के साथ होने की सूचना मिली, जिसके बाद हम अपने भाई के साथ यहां पर पहुंचे. जहां पाया कि मेरा पति राजा कुमार एक दूसरी पराई महिला के साथ होटल के कमरे में रंगरलिया मना रहा था. फिलहाल पुलिस आरोपी पति को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news