Bihar News: बिजली चोरी के आरोपी को पकड़ने गयी पुलिस टीम पर हमला, अफरा-तफरी का फायदा उठाकर फरार हुआ आरोपी

    Bihar News: बिजली चोरी के आरोपी को पकड़ने गयी पुलिस टीम पर हमला, अफरा-तफरी का फायदा उठाकर फरार हुआ आरोपी

    पटना(PATNA): पटना के पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के मैनपुरा इलाके में विद्युत चोरी के आरोपी राकेश यादव को पकड़ने गयी. पुलिस पर स्थानीय लोगो ने हमला कर दिया. साथ ही आरोपी को पुलिस हिरासत से छुड़ा कर भाग गए.पुलिस ने इस मामले में सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज किया और राकेश यादव के पड़ोसी सूरज कुमार को गिरफ्तार कर लिया. हालांकि सूरज के परिजन उसे निर्दोष बता रहे हैं. इस मामले को लेकर काफी देर तक मैनपुरा इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. दरअसल पुलिस एक वारंटी को पकड़ने गई थी.

     अफरा-तफरी का फायदा उठाकर फरार हुआ आरोपी

    पाटलिपुत्र  की पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि विद्युत चोरी का आरोपी व वारंटी राकेश यादव अपने मैनपुरा स्थित घर पर है.इसलिए पुलिस ने सिविल ड्रेस में रविवार की रात करीब 10 बजे छापेमारी की और राकेश यादव को पकड़ लिया.इसके बाद उसे अपने साथ पुलिस ले जाने लगी. लेकिन लोगों ने रोक लिया. पुलिस ने अपना आइकार्ड दिखाया और लोगों को यह बताया कि विद्युत चोरी के मामले में राकेश के खिलाफ में वारंट भी जारी है. उसकी कॉपी भी लोगों को दिखायी. लेकिन लोग नहीं माने और पुलिस पर हमला कर दिया और धक्का-मुक्की कर राकेश यादव को भगा दिया.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news