Bihar News:समस्तीपुर में बड़ा रेल हादसा, दो हिस्सों में बंटी बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस,पढें वजह

    Bihar News:समस्तीपुर में बड़ा रेल हादसा, दो हिस्सों में बंटी बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस,पढें वजह

    समस्तीपुर(SAMASTIPUR): बिहार के समस्तीपुर में आज एक बड़ा रेल हादसा टल गया.जहा दरभंगा से नई दिल्ली जा रही बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन दो हिस्सों में अलग-अलग हो गई.गनीमत यह रही कि इसमें किसी की जान नहीं गई और ना ही कोई बड़ा हादसा हुआ  ट्रेन पटरी पर ही थी.

    दो डिब्बों को जोड़ने वाला कपलिंग टूटने से हुआ हादसा 

     मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन के दो डिब्बों को जोड़ने वाला कपलिंग टूट गया था.कॉप्लीन टूटने के के कारण ट्रेन के डिब्बे इंजन से अलग हो गए.आनन फानन में पहुंचे रेलवे अधिकारी जैसे यह खबर रेलवे के बड़े अधिकारियों तक पहुंची रेलवे अधिकारी आनंद-फानन में डिब्बों को जोड़ने पहुंच गए. हालांकि इस घटना में किसी भी व्यक्ति के घायल की सूचना नहीं है.

    आधे घंटे में ही इस काम को पूरा कर लिया गया

    यह घटना समस्तीपुर मुजफ्फरपुर रेलखंड के खुदीराम बोस पूसा और कर्पूरी ग्राम रेलवे स्टेशन के बीच की घटना है.मिली जानकारी के अनुसार आधे घंटे में ही इस काम को पूरा कर लिया गया और बिहार संपर्क क्रांति को दिल्ली के लिए रवाना कर दिया गया.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news