Bihar News: मोकामा गैंगवार में पूर्व विधायक बाहुबली अनंत सिंह ने किया सरेंडर

    Bihar News: मोकामा गैंगवार में पूर्व विधायक बाहुबली अनंत सिंह ने किया सरेंडर

    बाढ़(BARH): मोकामा में हुए गोलीकांड में मुख्य आरोपी सोनू की गिरफ़्तारी के बाद अब पूर्व विधायक अनंत सिंह ने भी शुक्रवार को सरेंडर कर दिया है. पूर्व विधायक अनंत सिंह ने पटना के बाढ़ कोर्ट में सरेंडर किया है. बताया जा रहा है कि बाढ़ कोर्ट में अपने वकीलों की उपस्थिति में अनंत सिंह ने सरेंडर किया है.

    बता दें कि, ईंट भट्टी के मुंशी मुकेश सिंह को लेकर अनंत सिंह और सोनू-मोनू गिरोह के बीच विवाद हुआ है. 22 जनवरी को पूर्व विधायक और सोनू-मोनू गैंग के बीच गोलीबारी हुई थी. करीब 100 राउन्ड फायरिंग होने की बात कही जा रही है. ऐसे में आज सुबह एक बार फिर मुकेश सिंह के घर पर सोनू-मोनू ने फायरिंग की. साथ ही गाली गलौज कर धमकी दी कि कोई नहीं बच पाएगा.

    हालांकि, इस गोलीबारी घटना के मुख्य आरोपी सोनू को गिरफ़्तार कर लिया गया है. सोनू सिंह के अलावा अनंत सिंह के समर्थक रौशन सिंह को भी गिरफ्तार किया गया है. वहीं, आज पूर्व विधायक ने भी बाढ़ कोर्ट में सरेंडर कर दिया है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news