Bihar News:रात का खाना खाते ही अचानक बिगड़ी दर्जनों शिक्षकों की तबियत, अस्पताल में चल रहा है इलाज

    Bihar News:रात का खाना खाते ही अचानक बिगड़ी दर्जनों शिक्षकों की तबियत, अस्पताल में चल रहा है इलाज

    बाढ़(BARH):बिहार के बाढ़ जिले में पीटीईसी (शिक्षक ट्रेनिंग कॉलेज) खराब खाने की वजह से अचानक दर्जनों शिक्षकों की तबियत खराब हो गई. रात का खाना खाने के बाद कई शिक्षकों को पेट दर्द, वॉमिटिंग और लूज मोशन होने लगा. कई शिक्षकों को ज्यादा कमजोरी होने से चक्कर भी आने लगा, जिसके बाद उन्हे इलाज के लिए बाढ़ अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया.जहां  तीन शिक्षकों का इलाज अभी अनुमंडल अस्पताल में चल रहा है, जबकि एक अभी प्राइवेट नर्सिंग होम में आईसीयू में भर्ती है.

    पढ़ें क्या है पूरा मामला

     वहीं बाकी शिक्षक भी प्राइवेट हॉस्पिटल में प्राथमिक उपचार के बाद ट्रेनिंग स्कूल लौट गए है. वहीं प्रभारी ने गेट पर अंदर से ताला लगाकर मीडिया की एंट्री रोक दी है. शिक्षकों से जब उनके मोबाइल पर संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि शाम 4 बजे से पहले बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी गई है. पीटीईसी बाढ़ में 5 दिनों के लिए शिक्षकों की ट्रेनिंग दी जा रही है, उन्हें इस बात का डर है कि अगर वे खाने की शिकायत करते हैं, तो उनका सर्टिफिकेट रोक दिया जा सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news