अश्लील वीडियो वायरल मामले में पीड़ित परिवार से मिले नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा , कहा– बिहार में कानून व्यवस्था ध्वस्त

    अश्लील वीडियो वायरल मामले में पीड़ित परिवार से मिले नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा , कहा– बिहार में कानून व्यवस्था ध्वस्त

    बेगुसराय (BEGUSARAI):  मणिपुर के बाद बिहार के बेगुसराय से भी एक अश्लील वीडियो वायरल हुआ है. जहां नाबालिग युवती को आपत्तिजनक हालत में लोगों ने पकड़ा और उसके बाद फिर लोगों का तालिबानी फरमान शुरू हुआ. लोगों ने लड़की को निर्वस्त्र कर सड़क पर घुमा कर पिटाई की थी. इस घटना के बाद बिहार के नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा बेगूसराय पहुंचे .जहां वह तेघड़ा थाना क्षेत्र के पकठौल गांव जाकर पीड़िता के परिजनों एवं ग्रामीणों से मुलाकात की तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन भी दिया.

    बिहार में वापस शुरू हुआ जंगलराज

    विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि उक्त घटना की जितनी निंदा की जाए वह कम है. उन्होंने कहा कि बिहार से कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है. साथ ही बिहार में अपराधियों का बोलबाला है . तभी ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं. साथ ही साथ उन्होंने कहा कि यह लोग जंगलराज लाने वाले लोग हैं.

    पुलिस ने मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार

    बता दें कि घटना सामने आने के बाद बिहार की सियासत भी गरमा गई एवं विपक्ष ने इसे बड़ा मुद्दा बनाते हुए सरकार पर हमला किया है. हालांकि, उक्त मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी किशन प्रसाद चौरसिया को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही अन्य 3 आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news