बिहार के ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र यादव की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती


पटना(PATNA): बिहार के ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव की तबीयत बुधवार को अचानक बिगड़ गई. इसके बाद उन्हें आईजीआईएमएस में भर्ती कराया गया. उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही है. पिछले दिनों वे कोरोना संक्रमित पाए गए थे. महागठबंधन की सरकार में उन्होंने ऊर्जा योजना एवं विकास विभाग का जिम्मा संभाला है. नीतीश कैबिनेट में बिजेंद्र सबसे सीनियर मंत्री हैं. उनसे मिलने बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव अस्पताल पहुंचे.
4+