टीएनपी डेस्क(Tnp desk):-लोक आस्था के महापर्व का के तीसरे दिन उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पटना लौटे हैं. बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और केन्द्रीय मंत्री लालू ने छठ पर्व की बढ़ती लोकप्रियता पर कहा कि देश ही नहीं अब विदेश में भी लोग मानने लगे हैं. उन्होंने महापर्व को लेकर छठी मईया से बिहार के उन्नति और तरक्की की कामना की है.
तेजस्वी को भारत के वर्ल्ड चैंपियन बनने का भरोसा
बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने छठ पर सभी को बधाई थी. उन्होंने इसे लोक आस्था का सबसे बड़ा पर्व करार दिया. इसके साथ ही भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच क्रिकेट वर्ल्ड कप के फाइनल की भी अपनी बात रखी. तेजस्वी ने कहा कि जिस तरह से भारत ने चैंपियन स्टाइल में सारे मैच जीते हैं. इसी तरह चैंपियन स्टाइल में भारत वर्ल्ड कप भी जीतेगा.
Thenewspost - Jharkhand
50+
Downloads
4+
Rated for 4+

