Bihar CHO Vacancy 2025: कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के 4500 पदों पर होगी भर्ती आज से आवेदन शुरू, देखें डिटेल

    Bihar CHO Vacancy 2025: कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के 4500 पदों पर होगी भर्ती आज से आवेदन शुरू, देखें डिटेल

    Bihar CHO Recruitment 2025: बिहार हेल्थ डिपार्टमेंट में बंपर पदों पर भर्ती निकली है. ये कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) के 4500 पदों पर निकाली गई है.  इसके लिए आवेदन की शुरुआत आज यानी 5 मई से की जा रही है. आवेदन करने की आखिरी तारीख 26 मई है. उम्मीदवार बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति की ऑफिशियल वेबसाइट shs.bihar.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकेंगे.

    कैटेगरी वाइज वैकेंसी डिटेल 

    अनारक्षित (UR): 979 पद

    आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): 245 पद

    अनुसूचित जाति (SC): 1243 पद

    अनुसूचित जनजाति (ST): 55 पद

    अति पिछड़ा वर्ग (EBC): 1170 पद

    पिछड़ा वर्ग (BC): 640 पद

    महिला पिछड़ा वर्ग (WBC): 168 पद

    शैक्षणिक योग्यता 

    आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास बी.एससी नर्सिंग की डिग्री होनी चाहिए. साथ ही कम्युनिटी हेल्थ सर्टिफिकेट (CCH) और इंडियन नर्सिंग काउंसिल/स्टेट नर्सिंग काउंसिल में रजिस्ट्रेशन होना चाहिए. 

    आयु सीमा 

    आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष होनी चाहिए. रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

    आवेदन शुल्क

    सामान्य, ईडब्ल्यूएस, बीसी और ईबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क 500 रूपये देना होगा जबकि महिला उम्मीदवारों, एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के लिए शुल्क 125 रुपया रखा गया है.

    चयन प्रक्रिया 

    उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ट टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर होगा. 

    ऐसे करें आवेदन 

    सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट shs.bihar.gov.in पर जाएं

    अब ऑनलाइन अप्लाई पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें

    फिर जरूरी डिटेल्स भरकर लॉग इन करें

    अब मांगे गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड आवेदन शुल्क का भुगतान करें 

    फॉर्म को सबमिट कर दें इसका प्रिंटआउट लेकर रखें


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news