थोड़ी ही देर में जारी होगा बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

    थोड़ी ही देर में जारी होगा बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

    पटना(PATNA): बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 की घोषणा आज यानी शुक्रवार को होने वाली है. बीएसईबी द्वारा आधिकारिक तौर पर तारीख और समय का एलान कर दिया गया है. परिणाम घोषित होने के बाद रिजल्ट लिंक को आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल, results.biharboardonline.com पर एक्टिव किया जाएगा.  बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षाफल 2023 की घोषणा राज्य सरकार में शिक्षा मंत्री द्वारा की जा सकती है. साथ ही, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष भी इस मौके पर उपस्थित होंगे.

    इन वेबसाइट पर देख पाएं परिणाम

    बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट दोपहर 1.15 बजे जारी कर दी जाएगी. आप अपना रिजल्ट   इन वेबसाइट पर जा कर देख सकते है. results.biharboardonline.com, biharboardonline.bihar.gov.in, secondarybiharboardonline.com,

    ऐसे करें रिजल्ट चेक 

    BSEB की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in2 पर जाएं.

    Bihar Board 10th Result 2023 लिंक पर क्लिक करें.

    रोल नंबर और जन्मतिथि सहित क्रेडेंशियल्स डालें.

    आपका Bihar Board 10th Result 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगा.

    Bihar Board 10th Result 2023 चेक करें और इसे सेव करें.

    रिपोर्ट: आदित्य कुमार 

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news