बड़ी खबर: राज्य की महिलाओं को सरकार का बड़ा तोहफा, महिला दिवस पर सहिया दीदियों को दी जाएगी एकमुश्त राशि


टीएनपी डेस्क (TNP DESK): झारखंड सरकार लगातार राज्य की महिलाओं के लिए हर अथक प्रयास कर रही है जिससे महिलायें सशक्त और आत्मनिर्भर बन सकें. इसी कड़ी में राज्य के विधानसभा बजट सत्र के दौरान स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने बड़ी घोषणा की है. उन्होंने कहा कि महिला दिवस के अवसर पर राज्य की सहिया कार्यकर्ताओं को एकमुश्त 24,000 रुपये की राशि दी जाएगी, जो एक वर्ष के भुगतान के रूप में होगी. मंत्री सदन में मांडू विधायक निर्मल महतो द्वारा उठाए गए प्रश्न का जवाब दे रहे थे.
निर्मल महतो ने ध्यान आकर्षित कराया था कि सहिया बहनें अपनी मांगों को लेकर विधानसभा के बाहर धरना दे रही हैं. उनका कहना था कि उन्हें मिलने वाला मासिक भुगतान समय पर नहीं हो रहा है. विधायक ने सरकार से इस मुद्दे पर संवेदनशीलता दिखाने और जल्द समाधान निकालने की मांग की थी.
4+