बड़ी खबर: नेपाल के PM ने दिया इस्तीफा, प्रदर्शनकारियों के कब्जे में पूरा संसद भवन

    बड़ी खबर: नेपाल के PM ने दिया इस्तीफा, प्रदर्शनकारियों के कब्जे में पूरा संसद भवन

    टीएनपी डेस्क ( TNP DESK) : पड़ोसी देश नेपाल के हालात बिगड़ते जा रहे हैं. नेपाल के PM केपी शर्मा ओली ने इस्तीफा दे दिया है. राष्ट्रपति पौडेल के निजी आवास पर प्रदर्शनकारियों ने कब्ज़ा कर लिया है. मंत्रियों के घरों को निशाना बनाया जा रहा है. अबतक 9 मंत्रियों ने इस्तीफ़ा दे दिया है. राजधानी काठमांडू समेत कई इलाकों में आगजनी, तोड़फोड़ और पथराव की घटनाएं सामने आ रही हैं. प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल के निजी आवास पर कब्ज़ा कर तोड़फोड़ की और आग लगा दी.

    इससे पहले, प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की पार्टी के नेता रघुवीर महासेठ और माओवादी अध्यक्ष प्रचंड के घरों पर भी हमला हुआ था. गृह मंत्री रमेश लेखक, कृषि मंत्री रामनाथ अधिकारी, स्वास्थ्य मंत्री समेत 9 मंत्रियों ने इस्तीफ़ा दे दिया है. लगातार बढ़ते दबाव के बीच, पीएम ओली इलाज के नाम पर दुबई जाने की तैयारी कर रहे हैं. उन्होंने कार्यवाहक ज़िम्मेदारी उप-प्रधानमंत्री को सौंपने का फ़ैसला किया है.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news