बड़ी खबर: 30 जून तक राशन कार्ड में करवा लें ये बदलाव, वरना राशन कार्ड से नाम काट देगी सरकार, पढ़ें ताजा अपडेट

    बड़ी खबर: 30 जून तक राशन कार्ड में करवा लें ये बदलाव, वरना राशन कार्ड से नाम काट देगी सरकार, पढ़ें ताजा अपडेट

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत भारत सरकार की ओर से गरीब लोगों को मुफ्त में हर महीने राशन दिया जाता है, जिसकी वजह से देश के कई करोड़ गरीब लोगों का पेट भरता है. इस योजना का लाभ लेने के लिए लोगों के पास राशन कार्ड का होना काफी जरूरी है.वहीं अब राशन कार्ड धारकों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां अब बहुत से ऐसे राशन कार्ड धारी है जिनका राशन सरकार की ओर से बंद कर दिया जाएगा.

    30 जून तक राशन कार्ड में करवा लें ये बदलाव

    दरअसल देश में बहुत से ऐसे लोग हैं जो फर्जी तरीके से राशन कार्ड बनवाकर फ्री में राशन का लाभ उठाते है, ऐसे लोग पर शिकंजा कसने के लिए भारत सरकार की ओर से एक बड़ा फैसला लिया गया है, जहां आप 30 जून तक सभी राशन कार्ड धारकों को अपना ई केवाईसी करवाना पड़ेगा, जिससे फर्जी लोगों की पहचान हो सकेगी और इसमें परदर्शिता आएगी.

     राशन कार्ड से नाम काट देगी सरकार

    सरकार की ओर से 30 जून तक ई केवाईसी कराने की डेडलाइन जारी की गई है. अगर 30 जून तक कोई राशन कार्डधारी अपना ई केवाईसी नहीं करवाता है तो राशन कार्ड की सूची से उसका नाम सरकार काट देगी और फ्री में राशन मिलना भी बंद हो जाएगा. अगर आपने अब तक ऐसा नहीं किया है, तो 30 जून से पहले जरूर करवा लें ,वरना फ्री में राशन लेने के लिए आपको दोबारा राशन कार्ड के लिए आवेदन करना होगा.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news