Big Breaking : हाईकोर्ट पहुंचा JSSC-CGL का मामला, परीक्षा रद्द करने को लेकर दाखिल की गई याचिका

    Big Breaking : हाईकोर्ट पहुंचा JSSC-CGL का मामला, परीक्षा रद्द करने को लेकर दाखिल की गई याचिका

    रांची (RANCHI) : झारखंड में JSSC-CGL का मुद्दा शांत होने का नाम नहीं ले रहा है. अब ये मामला हाईकोर्ट तक पहुंच गया है. झारखंड हाईकोर्ट में प्रकाश कुमार नाम के अभ्यर्थी ने जनहित में याचिका दाखिल करते हुए JSSC-CGL परीक्षा को रद्द करने की मांग की है. साथ ही परीक्षा का CBI जांच या पूरे मामले की जांच हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीशों की कमेटी से कराने की मांग की गई है. प्रार्थी ने अपनी याचिका में कहा है कि राज्य सरकार द्वारा आयोजित जेएसएससी सीजीएल परीक्षा में धांधली हुई है और प्रार्थी के पास इसके पुख्ता सबूत हैं.

    21 और 22 सितंबर को हुई थी JSSC-CGL की परीक्षा

    यहां बताते चलें कि झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा 21 और 22 सितंबर को झारखंड में कुल 823 केंद्रों पर JSSC-CGL की परीक्षा आयोजित की गई थी. राज्य सरकार ने निष्पक्ष, कदाचार मुक्त और शांतिपूर्ण परीक्षा आयोजित करने के लिए दो दिनों के लिए राज्य में इंटरनेट सेवा भी बंद कर दी थी. लेकिन परीक्षा के बाद से ही विपक्षी राजनीतिक दल और विभिन्न छात्र संगठन परीक्षा में धांधली का आरोप लगा रहे हैं. पिछले दिनों छात्रों ने परीक्षा में धांधली का आरोप लगाते हुए जेएसएससी कार्यालय का घेराव किया था, जिसके बाद नामकुम थाने में कई छात्रों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी भी दर्ज की गई है.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news