BIG BREAKING: खूंटी में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री पहुंचे पोस्टमार्टम हाउस

    BIG BREAKING: खूंटी में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री पहुंचे पोस्टमार्टम हाउस

    खूंटी (KHUNTI) : खूंटी के मारंगहादा थाना क्षेत्र के लांडुप पंचायत के कादेतुबिड़ गांव में भाजपा नेता व ग्राम प्रधान बलराम मुंडा की निर्मम हत्या कर दी गई. इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. बलराम मुंडा न सिर्फ ग्राम प्रधान थे, बल्कि वे भाजपा खूंटी ग्रामीण मंडल के मंत्री और दो बार पंचायत समिति सदस्य भी रह चुके थे.

    घटना की खबर मिलते ही झारखंड के पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री और भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुंडा पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे. उन्होंने शोकाकुल परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त की और घटना की जानकारी ली. उन्होंने कहा, "जब ग्राम प्रधान ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता की सुरक्षा की क्या गारंटी है? राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है. गांव के लोग दहशत में जी रहे हैं."

    उन्होंने बताया कि हमलावरों ने बलराम मुंडा की हत्या करते समय उनके साथ गाली-गलौज की और उनके भतीजे अच्चू मुंडा पर भी धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया. नीलकंठ सिंह मुंडा ने अस्पताल प्रशासन से अच्चू के बेहतर इलाज की मांग की है.

    भाजपा ने बलराम मुंडा की हत्या पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए इसे "घृणित और निंदनीय" बताया. जिला भाजपा ने शोक संदेश जारी कर कहा कि बलराम मुंडा एक समर्पित समाजसेवी थे, जिन्होंने गरीबों की मदद और पंचायत के विकास में अहम भूमिका निभाई. पार्टी ने हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की. इस घटना ने पूरे क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है. भाजपा नेताओं ने राज्य सरकार और प्रशासन से कानून-व्यवस्था सुधारने की मांग की है.

    बलराम मुंडा के निधन पर पूर्व सांसद कड़िया मुंडा,भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुंडा, पूर्व विधायक कोचे मुंडा, भाजपा जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता, महिला मोर्चा नेता मंजु देवी, जिला कोषाध्यक्ष प्रियांक भगत ने शोक जताया है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news