Big Breaking: लातेहार के बाद अब पलामू में मारा गया नक्सली कमांडर तुलसी भूइंया, मौके से SLR बरामद

    Big Breaking: लातेहार के बाद अब पलामू में मारा गया नक्सली कमांडर तुलसी भूइंया, मौके से SLR बरामद

    पलामू (PALAMU) : अब पलामू प्रमंडल से यह खबर है, जहां नक्सलियों के खिलाफ अभियान में पुलिस को सुरक्षा बलों को सफलता मिली है पिछले चार दिनों से लातेहार जिले में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों को अच्छी सफलता मिली इनामी नक्सली मारे गए अब पलामू से यह खबर आई है. जहां मोहम्मदगंज और हैदर नगर थाना क्षेत्र के सीताचुआं इलाके में कल रात से ही मुठभेड़ की सूचना है, जिसमें एक विख्यात नक्सली कमांडर तुलसी भूइंया मारा गया है एक अन्य बड़े नक्सली नितेश यादव को भी गोली लगने  की सूचना है जिले में पुलिस और सुरक्षाबलों का अभियान जारी है जिले के मोहम्मदगंज और हैदरनगर थाना क्षेत्र के सीताचुआं के इलाके में टॉप माओवादी कमांडर नितेश यादव के दस्ते के साथ मुठभेड़ हो रही है, जिसमें सुरक्षाबलों टॉप नक्सली कमांडर तुलसी भुइयां को मार गिराया है यह मुठभेड़ सोमवार की शाम से ही शुरू हुई जिला मुख्यालय से अतिरिक्त सुरक्षाबल भेजे गए हैं

    15 लाख का इनामी नक्सली को भी लगी गोली

    प्रति जानकारी के अनुसार पुलिस और सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया हैमौके से एक नक्सली कमांडर तुलसी भूइंया के शव बरामद होने की भी सूचना है हथियार भी बरामद हुए हैंएक SLR बरामद होने की सूचना है मुठभेड़ में 15 लाख के इनामी नितेश यादव को भी गोली लगने की खबर हैपलामू कप्तान रीष्मा रमेशन समेत अनेक  पुलिस अधिकारी इलाके में घटनास्थल पर मौजूद हैं पुलिस के अनुसार 15 लाख के इनामी माओवादी नितेश के दस्ते में करीब आधा दर्जन प्रमुख नक्सली हैं इस दस्ते में‌ दस लाख का इनामी संजय गोदराम भी है

    नक्सलियों के मूवमेंट के बारे में मिली थी खुफिया सूचना

    झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ बड़ा अभियान चल ही रहा है पलामू से सटे लातेहार में 3 दिन के अंदर तीन बड़े नक्सली मारे गए पप्पू लोहार के बाद मनीष यादव मारा गयापलामू एसपी को सूचना मिली थी कि नितेश यादव अपने दस्ते के साथ हुसैनाबाद मोहम्मदगंज हैदरनगर के सीमावर्ती क्षेत्रों में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा  है  नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान शुरू हुआ जिस दौरान यह मुठभेड़ हुई है मुठभेड़ मंगलवार सुबह तक जारी थी.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news