कांग्रेस को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस के ये मंत्री, वाल्मीकिनगर विधानसभा क्षेत्र से 4 बार रह चुके हैं विधायक 

    कांग्रेस को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस के ये मंत्री, वाल्मीकिनगर विधानसभा क्षेत्र से 4 बार रह चुके हैं विधायक 

    चंपारण(CHAMPARAN): ख़बर बगहा से है जहां बिहार के पहले लोकसभा व विधानसभा क्षेत्र वाल्मीकिनगर में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. विधानसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार व उप विजेता रहे कांग्रेस नेता औऱ बिहार सरकार के पूर्व मंत्री राजेश सिंह बीजेपी का दामन थामेंगे. इसके लिए ख़ुद वे डोर टू डोर लोगों से मिलकर समर्थन मांग रहे हैं औऱ बीजेपी को मजबूत करने में जुटे हैं. दरअसल बिहार विधानसभा के 01 वाल्मीकिनगर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व जेडीयू विधायक व आरजेडी सरकार में मंत्री रहे राजेश सिंह मिशन 2024 से पहले पाशा पलटने वाले हैं. धनहा व वाल्मीकिनगर विधानसभा क्षेत्र से 4 बार विधायक रह चुके राजेश सिंह ने इसकी जानकारी दी है. उन्होनें बताया कि लौरिया में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के हाथों BJP ज्वाइन करने जा रहे हैं इसके लिए अभी से तैयारी शुरू कर दिए हैं औऱ जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं . 

    बता दें कि आगामी 25 फ़रवरी को 01 वाल्मीकिनगर लोकसभा क्षेत्र के लौरिया आ रहे अमित शाह मिशन 2024 को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं व नेताओं को ज़रूरी टिप्स देंगें औऱ समर्थकों में नए जोश के साथ बिहार से सत्ता परिवर्तन की हुंकार भरेंगें. लिहाज़ा वाल्मीकिनगर हॉट सीट पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं और यही वज़ह है कि अभी से चुनावी विसात की तैयारी में नेता दम लगा रहे अपनी खोई ज़मीन तलाशने में जुटे हुए हैं . 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news