भोजपुरी कलाकार प्रमोद प्रेमी की टैटू गर्ल हुई घरेलू हिंसा का शिकार, पति ने लाठी-डंडे और रॉड से की बेरहमी से पिटाई

    भोजपुरी कलाकार प्रमोद प्रेमी की टैटू गर्ल हुई घरेलू हिंसा का शिकार, पति ने लाठी-डंडे और रॉड से की बेरहमी से पिटाई

    औरंगाबाद(AURANGABAD): बिहार के मशहूर भोजपुरी गायक प्रमोद प्रेमी के साथ कई एलबम और कई म्यूजिक फिल्मों में कार्य करने का दावा करनेवाली प्रभा देवी इन दिनों मुसीबत में है. प्रभा देवी शहर के अंबेडकर नगर में रहती है. मगर, अभी वह अपने पति की प्रताड़ना से तंग होकर सदर अस्पताल में इलाजरत है.

    महिला ने बताया कि कई गीतों में अपनी आवाज देने और बिहार में कई फिल्मों में अभिनय करने के बाद भी उसे न्याय नहीं मिल रहा है. उसका पति लगातार उसके साथ मारपीट करता है और सारी संपत्ति जो उसने अर्जित की है, वह अपने नाम कराना चाहता है. महिला ने कहा कि उसने जो भी संपति बनाई है, वह उसके बच्चों के भविष्य के लिए है. इसी संपति को अपने अधिकार में लेने के लिए उसके पति ने उसे लोहे के रॉड से मारा है. महिला ने पुलिस से गुहार लगाई है कि वह उसके पति से अलग कर दे ताकि चैन से वह अपने बच्चों के साथ जी सके.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news