साइबर ठग से सावधान! लड़की की आवाज में आया कॉल, फिर 48 लाख हुए गायब 

    साइबर ठग से सावधान! लड़की की आवाज में आया कॉल, फिर 48 लाख हुए गायब 

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : सोशल मीडिया पर साइबर ठगी के मामले रोजाना सामने आते रहते हैं. साइबर ठगी इस कदर बढ़ गई है कि एक छोटी सी चूक आपको कंगाल बना दें. अब तो टेक्नोलॉजी इतना बढ़ गया है कि लोग अपनी पहचान और आवाज बदल कर ठग रहे हैं. वहीं अब साइबर ठगी का एक अनोखा मामला सामने आया है जिसमें गरीब से लेकर अमीर तक आम से लेकर खास तक कोई भी बच नहीं रहा. यह मामला दिल्ली का है जहां गृह मंत्रालय से रिटायर अधिकारी को 48 लाख रुपए का चूना लग गया. अपराधियों ने एक फर्जी महिला का आवाज इस्तेमाल कर इस घटना को अंजाम दिया है.

    पहले भी 11 करोड़ की लूट

    इस घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार एक ऑनलाइन ऐप का इस्तेमाल कर लोगों  से लाखों करोड़ों रुपए लूटे जा रहे हैं. इस लूट में भी एक लड़की के आवाज का इस्तेमाल  किया जा रहा है. 48 लाख की लूट इन अपराधियों की कोई पहली लूट नहीं है इससे पहले भी वो अलग-अलग लोगों से लगभग 11 करोड़ की लूट कर चुके है. इन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. इसके साथ ही उनके पास चोरी किए गए सारे सामान और कैश बरामद किए गए हैं.

    बैचमेट की बेटी बता कर लूटे पैसे 

    इस मामले को लेकर साउथ दिल्ली की पुलिस ने बताया कि मालवीय नगर के रहने वाले गृह मंत्रालय के रिटायर अधिकारी देवेंद्र कुमार ठाकुर में साइबर थाना प्रभारी को शिकायत दर्ज की थी. जिसके तहत इस मामले की कार्रवाई की गई. शिकायत में उन्होंने कंप्लेंट में बताया था कि उनके पास आरोही झा नाम की लड़की का कॉल आया और उसने खुद को एक बैच मेट की बेटी बताया. अधिकारी को जाल में फंसाने के लिए लड़की ने बताया कि उसकी मां बिहार के अस्पताल में भर्ती है और जिसे इलाज के लिए पैसे चाहिए . जिसके बाद वह अधिकारी से किसी ना किसी बहाने पैसे मांगती रही. हालांकि राहत की बात यह है कि इस गिरोह का पर्दाफाश हो गया है नहीं तो न जाने कितने लोग इनके शिकंज में आ जाते.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news