शादी से पहले लड़के वालों ने कहा-पसंद नहीं लड़की, नहीं करेंगे शादी, तब लड़की वालों ने बना लिया बंधक, जानें क्या है पूरा मामला

    शादी से पहले लड़के वालों ने कहा-पसंद नहीं लड़की, नहीं करेंगे शादी, तब लड़की वालों ने बना लिया बंधक, जानें क्या है पूरा मामला

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : लड़की को छेका देने आए लड़केवालों ने कहा- लड़की पसंद नहीं, हम शादी नहीं करेंगे. इसके बाद करीब 25 घंटे तक गांव में हंगामा मचा रहा. मामला चतरा जिले के लावालौंग का है. यहां पलामू जिले के सतबरवा से लोग लड़की को छेका देने पहुंचे थे. यहां लड़की देखने के बाद सबकुछ पसंद करने और छेका देने के दौरान लड़की पसंद नहीं आने की घटना के बाद खूब हंगामा हुआ. लड़की वालों ने छेका देने आए लड़के पक्ष के 10 लोगों को करीब 25 घंटे तक बंधक बनाए रखा. सोमवार को करीब 11 बजे स्थानीय लोगों की पहल पर मामला शांत कराया गया.

    आपको बता दें तय कार्यक्रम के अनुसार लड़के पक्ष के लोग रविवार की सुबह करीब आठ बजे चतरा के लावालौंग थाना क्षेत्र के एक गांव में लड़की का छेका करने पहुंचे थे. लड़की देखने के बाद परिजनों के मुंह पर ही नापसंद होने की बात खाने पीने के बाद लड़का के परिजनों ने कह दी. इससे लड़की वाले नाराज हो गए और 30 हजार रुपए हर्जाना लेने के बाद सभी को छोड़ा गया. इस मामले की लड़के के पिता ने पृष्टि भी की.

    मालूम हो कि पहले लड़की का फोटो देखने पर लड़के के पिता ने 10 हजार रुपए लड़की के परिजनों से नगद ले लिया था. 16 फरवरी दिन रविवार को सुबह लड़की का छेका करने पलामू जिले के सतबरवा स्थित ताबर गांव से 10 लोग गए थे.

    निकाह स्थल पर लड़की को देखकर नापसंद होने की बात लड़के वालों ने कह दी. यह बात लड़की पक्ष को नागवार गुजरा और लड़का के पिता समेत 10 लोगों को बंधक बना लिया. लड़की पक्ष वालों का कहना था कि जब लड़की पसंद नहीं थी, तो एडवांस में 10 हजार रुपए क्यों लिए. एडवांस के साथ मेहमानी में नाश्ता पानी में जो खर्च हुआ है, उसका हर्जाना भरने के बाद छोड़ा जाएगा.

    17 फरवरी सोमवार की सुबह करीब 11 बजे के करीब 25 घंटे बाद स्थानीय लोगों की पहल पर सभी छोड़ा गया. इस मामले में लावालौंग पुलिस का कहना है कि कुछ लोग फोन पर जानकारी दिए थे, मगर सामाजिक और पारिवारिक मामला है, लोग खुद ही बैठ कर सलटा लेंगे. जबतक कोई लिखित शिकायत नहीं दर्ज करायी जाएगी पुलिस कुछ नहीं कर सकती है.

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news