दीवाली से पहले झारखंड की महिलाओं को मिलेगी खुशियों की सौगात! खाते में खटाखट आएगी मंईयां योजना की 15वीं किस्त

    दीवाली से पहले झारखंड की महिलाओं को मिलेगी खुशियों की सौगात! खाते में खटाखट आएगी मंईयां योजना की 15वीं किस्त

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : मंईयां योजना के लाभुकों के लिए राहत भरी खबर है. सरकार का कहना है कि त्योहारों के मौसम में किसी भी महिला को आर्थिक तंगी का सामना न करना पड़े, यह सुनिश्चित करने के लिए इस महीने की किस्त त्यौहारों से पहले ही जारी की जाएगी. यानी कि दिवाली और छठ पूजा से पहले खुशियों की सौगात मिलने वाली है. मिली जानकारी के अनुसार 15वीं किस्त दिवाली और छठ से पहले जारी करने की योजना है. इसके लेकर महिला एंव बाल विकास विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी है. त्योहारों से पहले मंईयां योजना की अगली किस्त मिलने से न सिर्फ महिलाएं अपने परिवार की जरूरतों को पूरा कर सकेंगी, बल्कि त्योहारों के लिए खरीदारी भी आसान हो जाएगी.

    विभाग की गाइडलाइन के आधार पर होगा राशि का भुगतान

    योजना की किस्त विभाग की गाइडलाइन और मापदंडों के आधार पर भेजी जा रही है. आपका आधार बेस्ड  बैंक खाता होना अनिवार्य है. साथ ही योजना की वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी होनी चाहिए. आपका आधार कार्ड और राशन कार्ड लिंक होना चाहिए. योजना में किसी भी तरह की त्रुटि नहीं होनी चाहिए. यानी योजना का फॉर्म भरते समय सभी जानकारियां सही-सही दी गई हों. ऐसे में आपकी किस्त खाते में आएगी.

    केवल इन लोगों को मिलेगी ₹2500 की राशि

    मंईयां सम्मान योजना के तहत 10वीं किस्त का पैसा उन्हीं महिलाओं को मिलेगा जिनका आवेदन सही तरीके से हुआ होगा और जिनके दस्तावेजों में कोई गलती नहीं है. इसलिए जरूरी है कि महिलाएं समय-समय पर अपने आवेदन का स्टेटस चेक करती रहें और जरूरत पड़ने पर अपने नजदीकी पंचायत या सीएससी सेंटर पर जाकर फॉर्म में त्रुटि को ठीक कराएं.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news