बाल बाल बचे सीएम नीतीश, जेपी सेतु के पिलर से टकराया सीएम का स्टीमर, छठ घाट का कर रहे थे निरीक्षण


पटना(PATNA): बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा में एक बार फिर चूक हुई है. सीएम नीतीश कुमार आज पटना में गंगा किनारे के छठ घाटों का निरीक्षण कर रहे थे. इसी दौरान हादसा हो गया. बताया जा रहा है कि इस हादसे में सीएम को हल्की चोट भी आई हैं. दरअसल सीएम नीतीश स्टीमर पर सवार होकर गंगा नदी में छठ घाटों का जायजा ले रहे थे. इसी दौरान उनका स्टीमर जेपी पुल के पिलर से टकरा गया. हादसे में मुख्यमंत्री को हल्की चोट आने की भी बात कही जा रही है. बताते चलें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हर बार लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा की तैयारी को लेकर हर साल छठ घाटों का तीन बार निरीक्षण करते हैं. क्योंकि 30 अक्टूबर को छठ पूजा है इससे पहले जिला प्रशासन नगर विकास विभाग के तरफ से छठ घाटों की तैयारी की जा रही है. जिसका जायजा लेने आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद नासरीगंज से स्ट्रीम पर सवार होकर पटना सिटी तक निरीक्षण करने निकले थे उस वक्त यह घटना घटने की बात सामने आ रही है.
4+