बेंगलुरु भगदड़: BCCI, RCB और सरकार ने पल्ला झाड़ा तो HC ने लिया स्वत: संज्ञान, सरकार की बढ़ी मुश्किलें

    बेंगलुरु भगदड़: BCCI, RCB और सरकार ने पल्ला झाड़ा तो HC ने लिया स्वत: संज्ञान, सरकार की बढ़ी मुश्किलें

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : आरसीबी की जीत के बाद बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में भगदड़ मामले में BCCI, RCB और कर्नाटक सरकार ने जब अपना पल्ला झाड़ा तो कर्नाटक हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया है. हाईकोर्ट मामले की सुनवाई कुछ देर में (5 जून) दोपहर 2.30 बजे करेगा. बता दें कि यह मामला कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश वी. कामेश्वर राव और न्यायमूर्ति सी.एम. जोशी की पीठ के सामने उठाया गया है.

    इस मामले को लेकर कर्नाटक सरकार ने कोर्ट को यह बताने पर सहमति जताई है कि यह घटना कैसे हुई और अब तक क्या कदम उठाए गए हैं. कर्नाटक सरकार आज कुछ देर में (दोपहर 2:30 बजे) हाईकोर्ट को बताएगी कि भगदड़ में क्या हुआ और उसने अबतक क्या कार्रवाई की है. वहीं जब इस पूरे मामले में जब कर्नाटक के गृह मंत्री से पूछा कि आरसीबी के जश्न को लेकर इतनी जल्दी क्या थी तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि यह हमारी तरफ से नहीं था.

    बताते चलें कि बुधवार को RCB की विक्ट्री परेड से पहले चिन्नास्वामी स्टेडियम में भगदड़ मच गई. इस हादसे में अबतक 11 लोगों की जान चली गई. वहीं 47 लोग घायल है. भगदड़ में जान गंवाने वाले 11 लोगों में एक इंजीनियरिंग छात्र, एक 14 वर्षीय स्कूली छात्रा और एक पानीपुरी विक्रेता का बेटा शामिल है. वहीं 47 घायलों में से कई की हालत भी गंभीर बताई जा रही है.

    विराट कोहली और आरसीबी ने भी जताया दुख

    वहीं इस मामले को लेकर विराट कोहली और आरसीबी ने भी भगदड़ में 11 लोगों की मौत पर दुख जताया है. वहीं, भगदड़ के बाद की तस्वीरों में दिख रहा है कि भारी भीड़ के कारण एंबुलेंस भी वहां नहीं पहुंच पाई. पुलिसकर्मी और स्वास्थ्यकर्मी घायलों को कंधों पर उठाकर ले जाते नजर आए. भगदड़ के बाद वहां जूते-चप्पलों का ढेर लग गया.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news