बकरीद आज: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने ईदगाह में अदा की नमाज, देश की सलामती और खुशहाली की दुआ की

    बकरीद आज: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने ईदगाह में अदा की नमाज, देश की सलामती और खुशहाली की दुआ की

    देवघर: आज देश भर में ईद उल जुहा यानी बकरीद मनाया जा रहा है। बकरीद मुख्य रुप से कुर्बानी,त्याग और बलिदान का संदेश देता है. इस अवसर पर देवघर के सभी ईदगाहों मे बकरीद की नमाज अदा की गयी. सैकड़ो की संख्या में लोग आज सुबह ईदगाह पहुंच कर बकरीद की नमाज अदा की और एक दूसरे से गले मिलकर बकरीद की मुबारक बाद दी. इस मौके पर झारखंड के स्वास्थ्य, खाद्य आपूर्ति और आपदा प्रबंधन विभाग के मंत्री इरफान अंसारी ने मधुपुर स्थित अपने आवास के समीप खलासी मोहल्ला ईदगाह में बकरीद की नमाज अदा की और देश की सलामती और खुशहाली की दुआ की.

    मंत्री ने कहा यह बहुत बड़ा त्योहार है जो भाईचारे और आपसी सोहार्द के साथ समाज के लिए बड़ी से बड़ी कुर्बानी देने का संदेश देता है.इन्होंने कहा कि जो नफरत फैलाने वाले है उन्हें अपने घर बुलाइये और जमकर उनको खाना खिलाइये.

    रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा 

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news