औरंगाबाद : छठ का प्रसाद बनाने के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट, पुलिसकर्मी समेत कई लोगों के जलने की ख़बर 

    औरंगाबाद : छठ का प्रसाद बनाने के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट, पुलिसकर्मी समेत कई लोगों के जलने की ख़बर 

    औरंगाबाद(AURANGABAD): बिहार के औरंगाबाद में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया. बताया जा रहा है कि छठ पूजा का प्रसाद बनाने क दौरान आग लगने से गैस सिलिंडर ब्लास्ट हो गया. इस घटना में करीब 50 लोग के घायल होने की खबर है. इसमें पुलिसकर्मी भी शामिल हैं. इनमें कई लोगों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है. घटना औरंगाबाद नगर थाना क्षेत्र के शाहगंज तेली मोहल्ला वार्ड 24 की है. 

    घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती 

    स्थानीय लोगों ने बताया कि शनिवार सुबह अनिल गोस्वामी के घर में छठ पूजा का प्रसाद बनाया जा रहा था. परिवार के सभी सदस्य प्रसाद बनाने में जुटे हुए थे. तभी अचानक गैस रिसने से आग लग गयी. इसके बाद लोगों ने  नगर थाने की पुलिस और दमकल की टीम को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम घटनास्थल पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई, तभी अचानक घर में गैस सिलेंडर से ब्लास्ट हो गया. इसमें पुलिसकर्मी सहित करीब 30 से अधिक लोग झुलस गए. सभी घायलों को औरंगाबाद सादर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इनमें कई लोगों की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है. 

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news