चोरों का दुस्साहस: पहले दुकान में की चोरी फिर साक्ष्य छिपाने के लिए आग लगाने का किया प्रयास, DCLR कैमरा ये सामान की हुई चोरी

    चोरों का दुस्साहस: पहले दुकान में की चोरी फिर साक्ष्य छिपाने के लिए आग लगाने का किया प्रयास, DCLR कैमरा ये सामान की हुई चोरी

    देवघर (DEOGHAR) : देवघर के मधुपुर थाना क्षेत्र में चोरी की वारदात थमने का नाम नहीं ले रही है. ताजा घटना थाना क्षेत्र के हटिया रोड स्थित श्री डिजिटल स्टूडियो एंड रेडीमेड दुकान की है. बीती रात अज्ञात चोर छत के रास्ते दुकान में प्रवेश कर गए. फिर दुकान के कैश बॉक्स को तोड़कर दुकान में रखे डीएसएलआर कैमरा और कपड़े समेत करीब 5 हजार नकदी की चोरी कर ली.

    दुकान मालिक को घटना की जानकारी आज सुबह दुकान खोलने पर हुई. पीड़ित दुकानदार ने इसकी सूचना मधुपुर थाने को दी. थाने की पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है. दुकानदार नीरज कुमार साह के अनुसार लाखों रुपए की चोरी हुई है. इतना ही नहीं साक्ष्य छुपाने के लिए चोरों ने दो जगहों पर आग लगाने का भी प्रयास किया, लेकिन आग पूरी तरह नहीं फैली, जिससे उनकी दुकान जलने से बच गई. पीड़ित दुकानदार ने पुलिस से अपने सामान की बरामदगी की गुहार लगाई है. फिलहाल पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है.

    रिपोर्ट-ऋतुराज


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news