आरा(AARA): राजद के कारण बताओ नोटिस के बाद भी सुधाकर सिंह सत्ता पर निशाना साधने से पीछे नहीं हट रहे हैं. वे बार-बार सरकार पर जमकर निशाना साध रहे हैं. आरा में शाहबाद किसान संघर्ष मोर्चा के बैनर तले शौर्य दिवस मनाया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व कृषि मंत्री और राजद नेता सुधाकर सिंह पहुंचे थे. सुधाकर सिंह के पहुंचते ही शाहाबाद किसान संघर्ष मोर्चा के नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. वहीं सुधाकर सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने सरकार के ऊपर निशाना साधते हुए कहा कि सूबे की सरकार अपना सरकार बचाने के लिए काम कर रही है, ना कि किसानों की बात सोच रही है.
सीएम नीतीश पर भी साधा निशाना
वहीं सुधाकर सिंह ने तंज कसते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी जमकर निशाना साधा. सुधाकर सिंह के इस तेवर को देख सभागार में जमकर वाहवाही हुई. सुधाकर सिंह ने साफ तौर पर कहा कि मेरे मन में जो था, वह मैंने भाषण में कह दिया. हालांकि सुधाकर सिंह को उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने पार्टी के तरफ से सरकार के खिलाफ बोलने के कारण कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है. मगर उसकी जरा भी परवाह सुधाकर सिंह को नहीं है और लगातार वह बिहार सरकार पर निशाना साधने से बाज नहीं आ रहे हैं.
Thenewspost - Jharkhand
4+

