अनुष्का यादव ने बेटी को दिया जन्म,तो आखिर क्यों विवादों से घिर गए तेजप्रताप यादव?

    अनुष्का यादव ने बेटी को दिया जन्म,तो आखिर क्यों विवादों से घिर गए तेजप्रताप यादव?

    पटना(PATNA):लालू के बड़े लाल यानी तेजू भैया आए दिन चर्चा में बने रहते है. कभी अपनी दरियादिली को लेकर तो कभी अपने प्यार मोहब्बत के विवाद को लेकर.तेज प्रताप यादव काफी बेबाकी से अपनी बात रखते है लेकिन बात जब अनुष्का यादव की आती है तो उनकी बोलती बंद हो जाती है और वह अकाउंट हैक और ना जाने कौन-कौन से बहाने लेकर बैठ जाते है.वही एक बार फिर अनुष्का यादव और तेज प्रताप यादव का नाम सुर्खियों में है.दअरसल अनुष्का यादव एक बेटी की मां बनी है.वही तेज प्रताप यादव ने अनुष्का यादव और नवजात बेटी से संबंध से किया इनकार, बोले– बदनाम करने की साजिश पर पिता और पति की जगह पर तेज प्रताप यादव का नाम है,जो काफ़ी ज़्यादा वायरल हो रहा है.चलिए इसकी पूरी सच्चाई को जानते है.

    अनुष्का यादव तेज प्रताप के लिए बनी सर दर्द

    बिहार की राजनीति में एक बार फिर तेज प्रताप यादव और अनुष्का यादव से जुड़ा मामला चर्चा में आ गया है. जनशक्ति जनता दल (JJD) के प्रमुख और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव ने अनुष्का यादव और उनकी नवजात बेटी से किसी भी तरह के संबंध से साफ इनकार किया है. उन्होंने इसे उन्हें बदनाम करने की साजिश करार दिया है.

    अनुष्का यादव ने 8 फरवरी को दिया है बेटी को जन्म

    दरअसल, अनुष्का यादव ने रविवार, 8 फरवरी को एक बेटी को जन्म दिया है. इसके बाद एक बार फिर तेज प्रताप यादव के साथ उनके कथित रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हो गई क्यूंकि इसमें डॉ के प्रिस्क्रिप्शन का एक लेटर वायरल हुआ है जिसमे बच्ची की माँ का नाम अनुष्का यादव और पिता का नाम तेजप्रताप यादव लिखा हुआ है.

    इस बीच तेज प्रताप यादव का बयान सामने आया है, जिसमे उन्होंने स्पष्ट कहा कि उनका न तो अनुष्का यादव से कोई रिश्ता है और न ही बच्चे से कोई लेना-देना.

    वायरल पर्चे से तेज प्रताप ने झाड़ा पल्ला

    अनुष्का यादव के साथ वायरल हुई तस्वीरों को लेकर तेज प्रताप यादव ने एक बार फिर सफाई दी उन्होंने कहा कि जिस वक्त उनकी अनुष्का यादव के साथ तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, उस समय उनका अकाउंट हैक हो गया था और उसी का गलत इस्तेमाल किया गया.हालांकि यह मामला पहले भी विवादों में रह चुका है. बीते साल तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर अनुष्का यादव के साथ एक तस्वीर साझा की थी, जिसे बाद में डिलीट कर दिया गया था. उस समय उन्होंने अकाउंट हैक होने की बात कही थी. लेकिन बाद में एक इंटरव्यू में तेज प्रताप यादव ने यह भी स्वीकार किया था कि अनुष्का यादव के साथ उनका रिश्ता रहा है उन्होंने कहा था कि उन्होंने अनुष्का से प्यार किया है और इसमें कोई गुनाह नहीं है.

    काफी पुराना है अनुष्का यादव और तेज प्रताप यादव का विवाद

    इस पूरे विवाद का राजनीतिक असर भी देखने को मिला था.अनुष्का यादव के साथ फोटो शेयर करने के बाद राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने तेज प्रताप यादव को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया था. वहीं उनके छोटे भाई और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी इस मामले पर नाराजगी जताते हुए कहा था कि वह इस तरह की हरकत बर्दाश्त नहीं कर सकते.अब अनुष्का यादव के मां बनने के बाद तेज प्रताप यादव का नया बयान सामने आने से यह मामला एक बार फिर सियासी और सामाजिक बहस का विषय बन गया है. फिलहाल सबकी नजर इस पर है कि आगे इस विवाद में क्या नया मोड़ आता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news