अद्भुत! इस काली नागिन का डांस देख शर्मा जाएंगी बॉलीवुड की हीरोइन्स, कैमरे में कैद हुई दुर्लभ तस्वीर, देखे-VIDEO

    अद्भुत! इस काली नागिन का डांस देख शर्मा जाएंगी बॉलीवुड की हीरोइन्स, कैमरे में कैद हुई दुर्लभ तस्वीर, देखे-VIDEO

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):अक्सर आप लोगों ने लड़कियों और महिलाओं को आईने में देखकर खुद को सजते देखा होगा लेकिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है,जिसने सभी को हैरान कर दिया.वीडियो में एक विशालकाय एक काली नागिन खुद को देखकर शीशे में खूब इतरा रही है ऐसा लग रहा है मानो वह दूसरे से कह रही हो कि है कोई मुझसे खुबसूरत.

    एक ही गलती बार-बार दोहरा रही है नागिन

     वीडियो वायरल की शुरुआत में आप देखेंगे कि एक कमरा है जिसमे बड़ा सा शीशा लगा हुआ है.वही एक नागिन शांत स्वभाव से बैठी हुई है लेकिन जैसे ही वह अपने आप को आइने में देखती है अपनी खुबसूरती को निहारने लगती है और बलखाते हुए इधर उधर नाचती है.इस वीडियो को अब तक 18 लाख लोगों ने देखा है वही लाईक शेयर और कमेंट भी किया है.

    सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है ये दुर्लभ वीडियो

    नागिन का ये दुर्लभ वीडियो कल्याण के मशहूर सर्पमित्र राज गायकर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल @snakefriend_raj पर शेयर किया है.वीडियो में आप देखेंगे कि जब नागिन खुद को शीशे में निहारती है और जिभ निकाल कर फुफकार मारती है तो शीशे में भी सेम ही दिखता है जिससे वह हैरान रह जाती है और फिर से पीछे हट जाती है, लेकिन बार-बार वह इस हरकत को दोहराती है.नागिन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी धमाल मचा रहा है.लोग इसे काफी पसंद भी कर रहे है क्योंकि यह दुर्लभ नजारा शायद ही पहले किसी ने देखा था.

    लोग कर रहे है मजेदार मजेदार कमेंट

    सोशल मीडिया पर जो वायरल हो रहा है लोग उसपर काफी मजेदार मजेदार कमेंट कर रहे है.एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है कि  लगता है सांप सोच रहा है- आखिर मैं इतना सुंदर क्यों हूं? दूसरे ने कहा, बेचारे को लगा आज बराबरी की टक्कर का कोई मिला है. तीसरे ने मजे लेते हुए कमेंट किया, सांप ने तो इंसानों से बेहतर पोज दिए है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news